Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

सीएम धामी ने सुनीं थारू समाज की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता

खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा—समाज का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा कैंप कार्यालय में आयोजित थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि थारू समाज का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ थारू संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में थारू समाज के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने समाज के प्रति मुख्यमंत्री के निरंतर सहयोग और थारू संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सरकार और समाज के बीच विश्वास की साझेदारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह संवाद केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और थारू समाज के बीच विश्वास एवं विकास की साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि थारू समाज से उनका जुड़ाव वर्षों पुराना है और खटीमा से उनका आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा।

उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से सीधे उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

जनजातीय समाज के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जनजातीय समाज से होना सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज एक बार फिर आप सभी के बीच आकर अपने परिवार से मिलने जैसा सुखद अनुभव हो रहा है। डबल इंजन की सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

हर परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनजातीय समुदाय को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं से जोड़कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार का संकल्प है कि थारू समाज का प्रत्येक परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, प्रत्येक युवा आत्मनिर्भर बने और प्रत्येक बेटी शिक्षित एवं सशक्त बने।

उन्होंने कहा कि थारू समाज की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सरकार प्राथमिकता के आधार पर देख रही है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top