Breaking News
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल
ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर ग्लास डेक पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, वयस्कों से ₹100, बच्चों से ₹50
बारामूला और पुलवामा में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ का शुभारंभ

बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात

चम्पावत, 5 अगस्त। जनपद चम्पावत और सीमांत क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी मिल गई है।

भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि 8 जुलाई 2026 को बनबसा रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव का अनुरोध प्राप्त हुआ था। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से चम्पावत और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यह महत्वपूर्ण रेल सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी, साथ ही पर्यटन, व्यापार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा सीमांत क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी तथा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top