Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो जनसंवाद, जनजागरूकता और सकारात्मक संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच और संवाद को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है, ताकि उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला और स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए आमजन तक विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओहो रेडियो उत्तराखण्ड की आवाज़ बनकर जनहित और जनजागरूकता के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top