Breaking News
मुख्यमंत्री धामी बोले- महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार समर्पित
विकासनगर शक्तिनहर में गिरी कार तीसरे दिन बरामद, चालक की तलाश तेज
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने सुधारी गलती, उपनल कर्मचारियों के समान वेतन आदेश में किया संशोधन
मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का देहरादून आगमन, राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम धामी ने किया भव्य स्वागत
एशियन स्केटिंग ट्रॉफी में भारत का जलवा, दूसरे दिन मेडल टैली में टॉप पर; जूनियर एफ में छह के छह पदक
Dehradun Doiwala Road Accident: डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण

पोखड़ा। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने विकासखण्ड पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित ‘आवासीय भवन टाइप-03 (संख्या-02)’ का लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने ‘सशक्त मण्डल–सशक्त संगठन’ अभियान के अंतर्गत आयोजित पोखड़ा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर बल दिया।

माननीय श्री सतपाल महाराज जी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की शक्ति ही जनता की सेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास कार्यों को गति देने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहकर सेवा भाव से कार्य करने का आग्रह किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top