Breaking News
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सतपाल महाराज ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने देश की राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु के नेतृत्व में भारत आध्यात्मिक मूल्यों, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

सतपाल महाराज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कामना की कि राष्ट्रपति सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा अपने अनुभव और मार्गदर्शन से राष्ट्र को निरंतर लाभान्वित करती रहें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मु देश के करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा उनके नेतृत्व में देश विकास और समावेशी प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top