Breaking News
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले

भाजपा इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर जीतेगी – मुख्यमंत्री धामी

पहाड़गंज में मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में रोड शो किया

देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़गंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सभी भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज के समर्थन में एकत्र हुए हैं, इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है। उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें, औरों से भी करवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी सुश्री बांसुरी स्वराज एवं भारी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top