Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने दूसरे पड़ाव फाटा के लिए हुई प्रस्थान

देहरादून। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया। उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है। सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है। डोली प्रस्थान के समय बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल,प्रबंधक भगवती सेमवाल कुलदीप धर्म्वाण,संजय कुकरेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top