Breaking News
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व

सनी देओल और आमिर खान की फिल्म ‘लाहौर 1947’ रिलीज की तारीख से पर्दा उठा

आमिर खान को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ।लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर ने एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक ले लिया था और फिलहाल उनका ध्यान फिल्में बनाने पर है। आमिर ने हाल ही में बतौर निर्माता अपनी अगली फिल्म लाहौर 1947 का ऐलान किया था, जिसके हीरो सनी देओल हैं।

अब इस फिल्म को अपनी रिलीज तारीख मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म लाहौर 1947 अगले साल गणतंत्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। एक सूत्र ने कहा, फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है और यह जून 2024 तक खत्म हो जाएगी। आमिर लाहौर 1947 को अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज करना चाहते हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि फिल्म में आमिर मेहमान की भूमिका निभा सकते हैं।

लाहौर 1947 के निर्देशन की जिम्मेदारी राजकुमार संतोषी पर है। संतोषी और सनी ने 27 साल बाद हाथ मिलाया है। दोनों की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को घायल और दामिनी जैसी हिट फिल्में दी हैं।1996 में आई फिल्म घातक के लिए दोनों आखिरी बार साथ आए थे। उधर आमिर, इस फिल्म से संतोषी के साथ 29 साल बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना में संतोषी संग काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top