Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने के बाद अब राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

योजना के माध्यम से युवाओं को घर बैठे UPSC, PCS, CDS, SSC, बैंकिंग, रेलवे, CAT, GATE और NET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के प्रथम चरण में 11 हजार युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक अथवा भौगोलिक परिस्थितियां किसी भी युवा के सपनों की राह में बाधा न बनें। उत्तराखंड के प्रतिभावान युवा अपने घर से ही बेहतर तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें, इसी उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं श्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top