Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने दोनों होनहार बच्चों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी का सफल आरोहण करना दोनों बच्चों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रियांश पंत और प्रिशा रावत ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है। उन्होंने दोनों बच्चों के निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों और युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top