Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह

देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के सहायक अभियंता प्रदीप सिंह कैड़ा ने लंबी दूरी की साइकिलिंग में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व प्रसिद्ध पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कैड़ा ने 1,002.60 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी महज 67 घंटे में पूरी कर अपनी पात्रता सुनिश्चित की।

इस चुनौतीपूर्ण ब्रेवेट राइड के दौरान उन्होंने दिल्ली से सहारनपुर, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अटारी (वाघा) बॉर्डर तक साइकिलिंग की। करीब 1,003 किलोमीटर की इस यात्रा में उन्होंने कुल 3,804 मीटर का Elevation Gain भी हासिल किया। लगातार लंबी दूरी, बदलते भू-भाग और सीमित विश्राम के बावजूद निर्धारित समय में राइड पूरी करना उनकी शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और असाधारण सहनशक्ति को दर्शाता है।

लंबी दूरी की साइकिलिंग में कैड़ा की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पूर्व वह दो बार प्रतिष्ठित ‘सुपर रैंडोन्योर’ का खिताब भी हासिल कर चुके हैं। यह उपलब्धि निर्धारित समय-सीमा में 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की ब्रेवेट श्रृंखला सफलतापूर्वक पूरी करने वाले साइकिलिस्टों को प्राप्त होती है।

कैड़ा की उपलब्धि पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक दायित्वों के साथ खेल एवं फिटनेस के प्रति कैड़ा की निरंतर प्रतिबद्धता निगम के कार्मिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतरता, धैर्य और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को भी मजबूत करता है। प्रदीप सिंह कैड़ा की उपलब्धि इन सभी गुणों का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा खेल एवं फिटनेस गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

अपनी सफलता पर प्रदीप सिंह कैड़ा ने यूजेवीएन लिमिटेड प्रबंधन, अपने परिवार और ‘राइड फॉर फ्रीडम’ ग्रुप के साथी साइकिलिस्टों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रोत्साहन और विश्वास ने उन्हें इस चुनौती को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

कैड़ा की यह उपलब्धि व्यक्तिगत साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है। साथ ही यह उत्तराखंड और यूजेवीएन लिमिटेड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता निश्चित रूप से युवाओं और साइक्लिंग प्रेमियों को फिटनेस तथा लंबी दूरी की साइकिलिंग के प्रति प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top