Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

बेकाबू बस ने मारी तीन वाहनों को टक्कर, दो की मौत एक घायल

हरिद्वार। सड़क दुर्घटना में आज सुबह उत्तराखण्ड रोडवेज की बेकाबू बस ने तीन वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चितंाजनक बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया जिस पर पुलिस ने किसी तहर मामले को शांत करवा दिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह ढंढेरा में पेट्रोल पंप के पास ऋषिकेश डिपो की बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की सूचना मिलने पर सीओ नरेंद्र पंत, प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मामला शांत कराया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि हादसे में पंकज (28) निवासी ग्राम मथाना थाना खानपुर लक्सर एवं टीकाराम (60) निवासी शिवाजी नगर ढंढेरा की मौत हुई है। जबकि आकाश निवासी मोहनपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर नगर निकाय चुनाव में उतरे प्रत्याशी सिविल अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व केबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी सिविल अस्पताल पहुंचे और मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक के परिवार के लोगों से हादसे की जानकारी ली गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top