Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 11 दुकानों पर जेसीबी चली

नैनीताल। काठगोदाम में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत 11 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलवा दी।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों की टीम ने जेसीबी मशीन और पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन के पास चौड़ीकरण की जद में आ रहे भवनों को ध्वस्त कर दिया। स्थानीय प्रशासन ने पहले ही कारोबारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था, लेकिन अधिकांश लोगों ने निर्माण कार्य नहीं हटाया। इसके परिणामस्वरूप, प्रशासन ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में विफल रहने वाले 11 पक्के निर्माणों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट बाजपेयी ने बताया कि पिछले छह महीने से काठगोदाम में रेलवे स्टेशन के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, और जब व्यवसायियों ने खुद अतिक्रमण हटाने की कोशिश नहीं की, तो प्रशासन को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा और लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कन्नौजिया भी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top