Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

ट्रिपल इंजन सरकार में विकास की गारंटीः धामी

राज्य में आचार संहिता हटते ही लागू होगा यूसीसी

देहरादून। निकाय चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आजकल ताबड़तोड़ जनसभा और रोड शो करने में जुटे हुए हैं। कल नैनीताल के भवाली और हल्द्वानी में चुनाव प्रचार के बाद आज मुख्यमंत्री ने टिहरी में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार का मतलब है विकास की गारंटी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य की जनता का भरोसा भाजपा पर है। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने जिस तरह से भाजपा पर भरोसा करते हुए केंद्र में भाजपा और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाई है अगर निकाय चुनाव में भी वह भाजपा की सरकार बनाती है तो इस ट्रिपल इंजन सरकार का मतलब होगा विकास की गारंटी। उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि राज्य में तीन गुना अधिक तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री इन दिनों ताबड़तोड़ चुनावी दौरों में व्यस्त हैं आज टिहरी में भाजपा के समर्थन में जनसभा के बाद वह 2 बजे कोटद्वार पहुंचे और यहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनके साथ दिखीं। उन्होंने भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए जहां वह एक रोड शो भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे। इसके बाद आज ही वह दून में शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि राज्य में जैसे ही चुनाव आचार संहिता समाप्त होगी वह इसी माह यूसीसी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश का पहला राज्य होगा जहां यूसीसी लागू होगा। उधर भाजपा नेता व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का कहना है कि भाजपा जिस तरह से निकाय चुनाव में मेहनत कर रही है उससे उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा सभी 11 निकायों में जीत दर्ज करेगी।
उधर कांग्रेस भी निकाय चुनाव प्रचार में जी—जान से जुटी है पूर्व सीएम हरीश रावत आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से भरोसा उठ चुका है। मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के अलावा यहां भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के अलावा कुल 6 निर्दलीय सहित 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top