Breaking News
करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में सड़क का किया निरीक्षण
गैरसैंण में विकास को नई गति, 7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन

“देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत

देहरादून। ऋषि-मुनियों की तपोभूमि, सनातन संस्कृति की दिव्य धरा एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचीं भारत की आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रपति के आगमन पर राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उल्लेख करते हुए उन्हें देवभूमि में स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए विशेष महत्व रखता है। उनके कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागिता की संभावना है। राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है तथा इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top