Breaking News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान

उत्तराखंड के 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बंटना शुरू

आचार संहिता के बाद उत्तराखंड में दस करोड़ से अधिक जब्त

पुलिस, इनकम टैक्स, आबकारी , कस्टम सहित अन्य विभाग जब्ती कार्रवाई में जुटे

देहरादून। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती हो चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा 5 करोड़ 29 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 4 करोड़ 95 लाख, आबकारी विभाग द्वारा 39 लाख मूल्य की जब्ती की गई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पिछले 16 दिनों की अवधि में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस)के माध्यम से इन्फोर्समेंट एजेंसी पुलिस विभाग, इनकम टैक्स, आबकारी विभाग, कस्टम और अन्य विभागों द्वारा रिपोर्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि ई.एस.एम.एस व्यवस्था राज्य में पहली बार लागू की गई है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 में राज्य में पुलिस द्वारा 01 करोड़ 97 लाख, इनकम टैक्स द्वारा 45 लाख और आबकारी विभाग द्वारा 19 लाख मूल्य की जब्ती की गई थी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अभी तक कम्पोनेंट वाइज सीजर में 03 करोड़ 59 लाख का कैश, नारकोटिक्स, ड्रग्स और एन.डी.पी.एस के तहत 02 करोड़ 55 लाख मूल्य की जब्ती, आबकारी के मामले में 01 करोड़ 86 लाख मूल्य की जब्ती एवं 02 करोड़ 70 लाख मूल्य की अन्य सामग्रियों की जब्ती हुई है।

हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक 06 करोड़ 80 लाख मूल्य की, नैनीताल जनपद में 01 करोड़ 01 लाख मूल्य की जब्ती की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाचक नामावलियां तैयार होने के उपरांत सभी 11 हजार 729 बूथों पर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर तक जाकर वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप बांटने की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने राज्य के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया कि वे अपने वोटर इन्फोर्मेशन स्लिप प्राप्त करें, यदि कहीं बीएलओ से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है तो संबंधित एआरओ को इसके बारे में सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top