Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

दरबार साहिब में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने पत्नी के साथ मत्था टेका

महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सपत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने  दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महंत देवेन्द्र  दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया व प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धनसिंह रावत का काफिला  दरबार साहिब पहुँचा।  दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया।  महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को  दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवम् स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुइ। स्वास्थ्य मंत्री ने  गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से  महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।  महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

 महाराज जी ने डाॅ धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में एस जी आर आर ग्रुप के सहयोग से स्कूल खोले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

शिष्टाचार भेंट में स्वास्थ्य मंत्री ने तीन अनाथालय विद्यालयों के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. झाड़ीपानी, धर्मपुर एवम  सहसपुर में संचालित 12वीं तक के इन स्कूलों में पढ़ाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर बातचीत हुई. राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों एवम नर्सिंग स्टाफ की स्थिति से जुड़े विभन्न बिंदुओं पर भी परिचर्चा हुई।कागिलेगौर है कि  गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी  महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन व  गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top