Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

धामी सरकार ने भी यूपी की तर्ज पर बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरु किया

काशीपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब पुलिस अपराधियों पर पूरी तरह नकेल कसने में जुट गई है। यूपी की तर्ज पर सूबे की धामी सरकार ने बदमाशों के घर पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार को बीएससी की छात्रा पूजा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले आरोपित फरदीन के घर पर गुरुवार को पुलिस, नगर निगम एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चला कर किए गए अतिक्रमण नष्ट किया है। सोमवार को मोहल्ला खालसा निवासी खूब सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बीएससी में पढ़ने वाली 19 वर्षीय पुत्री पूजा को पक्काकोट मोहल्ले में फरदीन पुत्र रिजवान निवासी मोहल्ला खालसा ने दरांती से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे युवती के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई हैं।

शोर होने पर आसपास के लोगों के एकत्र होने पर युवक वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित मोहल्ला खासला निवासी आरोपित फरदीन व उसके पिता रिजवान, बिलाल, आकिब, अनस, आफरीदी, रउफ, ताजू, फिरोज, बेबी पत्नी रिजवान व साहिल पर धारा 147, 307, 354, 452, 323, 504, 506 व 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में आराेपित फरदीन, रउफ और आकिब को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। बाकी अन्य आराेपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। कोतवाली पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरुवार की सुबह आरोपित के घर पहुंची और उसके मकान की नापजोख करने के बाद बुलडोजर चला दिया।

इस दौरान आरोपित के घर के बाहर बढ़ाए गए छज्जे, सीढ़ी और टीन सेट को तोड़ दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। इस अवसर पर तहसीदार पंकज चंदोला, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआइ प्रदीप मिश्रा, एसआइ विपुल जोशी व एसआइ सुनील सुतेड़ी समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top