Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, सीएम धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की दी सौगात

चम्पावत, 29 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत दौरे के दौरान जनपद को ₹123.79 करोड़ की लागत वाली 17 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें ₹27.79 करोड़ की लागत से पूर्ण हुई 8 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹96 करोड़ की 9 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने ₹3.49 करोड़ की लागत से विकसित जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया तथा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में बनने वाले आधुनिक सिटी सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि चम्पावत को उत्तराखंड का मॉडल जनपद बनाना उनका संकल्प है और सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि नगर में लगभग ₹62.33 करोड़ की लागत से बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (सिटी सेंटर) का निर्माण होगा, जिससे पार्किंग की समस्या दूर होने के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केंद्र, ओपन जिम और अन्य जनसुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर स्थापित किया जा रहा है। वहीं कृषि, पर्यटन, धार्मिक स्थलों के विकास और रोजगार सृजन पर भी सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को समृद्धि और व्यापारियों को नए अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top