Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद पर सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बधाई एवं शुभेच्छाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का विशेष स्नेह और सतत मार्गदर्शन राज्य के विकास को नई गति प्रदान कर रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, पर्यटन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी का दूरदर्शी और यशस्वी नेतृत्व विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top