Breaking News
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति
हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अमर शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग ₹89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें पुलिस आवास, कारागार निर्माण, आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता, क्षेत्रीय विकास कार्यों तथा उत्तराखण्ड आश्रम, पुष्कर के लिए अनुदान शामिल है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाइप-द्वितीय के 120 आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹42.47 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं थाना ऋषिकेश में जर्जर आवासीय भवनों को ध्वस्त कर टाइप-द्वितीय के 36 एवं टाइप-तृतीय के 9 नए आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹17.44 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या-05/06 की आठ बैरकों के प्रथम तल पर नई बैरकों के निर्माण के लिए ₹59.78 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के लिए ₹27.60 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने को भी मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की तहसील जशीयाड़ एवं डुंडा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नौ परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2.16 लाख की स्वीकृति दी है। यह सहायता छह माह तक ₹4,000 प्रतिमाह किराया भुगतान के रूप में प्रदान की जाएगी।

क्षेत्रीय विकास कार्यों के तहत जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के मुख्य बाजारों में 10 हाईमास्ट लाइट लगाने हेतु ₹29.32 लाख स्वीकृत किए गए हैं। वहीं विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹97.79 लाख की स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹58.67 लाख जारी करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर स्थित उत्तराखण्ड आश्रम में जेनसेट, पेयजल व्यवस्था एवं सोलर पैनल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए ₹50 लाख के अनुदान को भी मंजूरी दी है।

इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास, पुलिस एवं कारागार व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top