Breaking News
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल

चौबट्टाखाल को मिली बड़ी सौगात, ₹123.41 करोड़ की स्यूंसी झील परियोजना की ई-टेंडरिंग शुरू

पौड़ी/देहरादून। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली बहुप्रतीक्षित बहुउद्देशीय स्यूंसी झील परियोजना के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बीरोंखाल क्षेत्र में लगभग ₹123.41 करोड़ की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन, जल संरक्षण और स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी। स्यूंसी झील के निर्माण से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस योजना को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद बीरोंखाल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top