राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश को देंगे ₹1,475.31 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश के नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश को ₹1,475.31 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा प्राप्त होगी।
राज्य स्थापना की रजत जयंती के बाद 26वें स्थापना वर्ष के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


