Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

देवभूमि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं पद्म भूषण से सम्मानित वरिष्ठ राजनेता आदरणीय श्री भगत सिंह कोश्यारी जी के जन्मदिवस पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री सतपाल महाराज ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। उनका अनुभव, नेतृत्व एवं समाज के प्रति योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने बाबा केदार से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री कोश्यारी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि प्रदान हो तथा उनका जीवन सदैव यशस्वी, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय बना रहे।

जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों ने भी श्री कोश्यारी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top