Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) मुख्यालय में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के पर्यटन बजट, नई पर्यटन नीतियों तथा आगामी विकास परियोजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने, नए पर्यटन स्थलों के विकास तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

श्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन दोनों का प्रमुख आधार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा मार्गों, आवास, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पर्यटन के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उत्तराखंड को देश-विदेश के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top