Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

लाल पुल बस हादसे की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

देहरादून। सहारनपुर रोड स्थित लाल पुल के पास 23 जून को हुई नगर बस दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और उप जिलाधिकारी (सदर) को जांच अधिकारी नामित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 23 जून को सुबह करीब 11 बजे नगर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में राजीवनगर, पटेलनगर निवासी 22 वर्षीय आहद की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हुए थे।

जिलाधिकारी ने जांच अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जांच में दुर्घटना के कारण, बस में चालक सहित सवार यात्रियों की संख्या, मृतक और घायलों का वास्तविक विवरण, घायलों की चिकित्सकीय स्थिति, मृतक के उत्तराधिकारियों की जानकारी, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, वाहन के कर एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुपालन सहित भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों की भी समीक्षा की जाएगी।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाकर भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस दुर्घटना से संबंधित कोई लिखित या मौखिक साक्ष्य अथवा महत्वपूर्ण जानकारी है, तो वह एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उप जिलाधिकारी (सदर) कार्यालय एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top