Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

दुर्घटना के बाद पुलिस/परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया

देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुघर्टना के बाद पुलिस/परिवहन व एनएच के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर लेन डिवाइडरों की लम्बाई बढाने तथा लेन साइनों पर कैट आई लगवाने के निर्देश दिये।
आज यहां लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुर्घटना के कारणों की जांच तथा दुर्घटना रोकने के हेतु तत्काल किये जा सकने वाले उपायों के सम्बन्ध में चर्चा हेतु पुलिस/परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
घटना स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिये निम्न उपाय सुझाये गये। जिसके तहत टोल प्लाजा पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिये टोल प्लाजा के दोनो ओर रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढाये जाये। तथा वर्तमान में टोल प्लाजा की अलग—अलग लेनों में जाने के लिये बनाये गये रोड साइन मिट गये हैं, उक्त स्थानों पर पीले रंग से रोड मार्किंग कर उन पर कैट आई लगाये जायें, जिससे वाहन चालकों को अलग—अलग लेनों में जाने की स्पष्ट जानकारी मिल सके।
टोल प्लाजा के दोनो ओर डिवाइडर लेन काफी छोटी हैं, उक्त डिवाइडर लेनों को लगभग 30 मीटर तक आगे बढाया जाये। इसके साथ ही टोल प्लाजा के पास ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिये स्पीड कैमरे लगाये जायें। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, एआरटीओ देहरादून, एआरटीओ ऋषिकेश, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top