Breaking News
रिखणीखाल सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक खेती से जोड़ना समय की जरूरत : धामी
सड़क दुर्घटनाओं पर धामी सख्त, प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान
आपदा प्रबंधन में हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना जरूरी: मदन कौशिक
धामी कैबिनेट के सभी 23 फैसले एक नजर में
धामी ने उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, दिसंबर 2026 तक पूरे होंगे हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई कार्य
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता

रिखणीखाल सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश, गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने को कहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जनपद के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तत्काल समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उनके उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को आवश्यकता के अनुसार एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top