Breaking News
रिखणीखाल सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा दुःख, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश
गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक खेती से जोड़ना समय की जरूरत : धामी
सड़क दुर्घटनाओं पर धामी सख्त, प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान
आपदा प्रबंधन में हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना जरूरी: मदन कौशिक
धामी कैबिनेट के सभी 23 फैसले एक नजर में
धामी ने उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार, दिसंबर 2026 तक पूरे होंगे हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कई कार्य
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता

गौ संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक खेती से जोड़ना समय की जरूरत : धामी

मथुरा के गऊ-ग्राम में गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न प्रकल्पों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, परंपरागत ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर दिया जोर

मथुरा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित परखम (फरह) गऊ-ग्राम में आयोजित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न विकास प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गौ संरक्षण को प्राकृतिक खेती, किसान कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पशु आयुर्वेद एवं पारंपरिक ज्ञान से संबंधित एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) डिप्लोमा कोर्स का शुभारंभ किया। इसके साथ ही आयुर्वेद एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र और श्री नंदीश्वर छात्रावास का लोकार्पण किया गया। वहीं आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सा महाविद्यालय तथा आवासीय परिसर का शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ब्रजभूमि और मथुरा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन परंपराओं के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि इसका सीधा संबंध किसानों की आर्थिक समृद्धि, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी है। उन्होंने दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश सेवा को वैज्ञानिक अनुसंधान, आधुनिक शिक्षा और चिकित्सा से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन भारतीय ज्ञान और आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के बेहतर समन्वय से गौ संरक्षण के क्षेत्र में नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। ऐसे अनुसंधान केंद्र न केवल पारंपरिक ज्ञान को आगे बढ़ाएंगे, बल्कि किसानों और पशुपालकों को भी लाभान्वित करेंगे।

इस अवसर पर मां यमुना के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री से निकलने वाली मां यमुना उत्तराखंड और ब्रजभूमि को एक आध्यात्मिक सूत्र में जोड़ती हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार हरिपुर-कालसी के प्राचीन धार्मिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। यहां मां यमुना के भव्य घाट का निर्माण कराया गया है और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने साधु-संतों और श्रद्धालुओं को हरिपुर-कालसी पहुंचकर मां यमुना की आरती में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश सोनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और गौ सेवक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी से सामूहिक सहभागिता और सहयोग का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top