Breaking News
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
उत्तराखंड की 610 बसावटों को सड़क से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पीएम मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा: सीएम धामी
हरिद्वार कुंभ-2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, टिहरी के विकास को लेकर गिनाईं प्राथमिकताएं
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान और समान अवसर : सीएम धामी
शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

देहरादून। उत्तराखंड को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्टूबर 2026 को डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। उनका जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ था। वह वर्ष 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

उन्होंने वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2019 में वह बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए।

डॉ. बिसेन की नियुक्ति के बाद उत्तराखंड में नए राज्यपाल के कार्यभार ग्रहण करने की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top