Breaking News
कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट
विश्व बाघ दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से ही बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी
300 खिलाड़ियों को पछाड़ 9 वर्षीय शिवाय सिंह बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना काल में शुरू हुआ था शतरंज का सफर
उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
रुद्रपुर गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले— संस्कार और शिक्षा से बनेगा विकसित भारत

कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट

कांवड़ मेला ट्रैफिक योजना 2026: श्रावण कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक लागू रहने वाली विस्तृत यातायात व्यवस्था जारी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान अवश्य देख लें।

30 जुलाई से शुरू होगा कांवड़ मेला

हरिद्वार में गुरुवार 30 जुलाई से कांवड़ मेले की औपचारिक शुरुआत होगी। इस वर्ष श्रावण मास की शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी, जिसे देखते हुए इसी दिन तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सावन के सोमवारों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा और यातायात प्रबंधन किया गया है।

हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट तय

सामान्य दिनों में दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, देहरादून, ऋषिकेश और नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं कांवड़ वाहनों के लिए विशेष रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं, ताकि शहर के भीतर जाम की स्थिति न बने।

कांवड़ वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

  • सहारनपुर और यमुनानगर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहन मंडावर, लक्सर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले कांवड़ वाहनों को ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग से बैरागी कैंप पार्किंग तक पहुंचाया जाएगा।
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • नजीबाबाद और मुरादाबाद की ओर से आने वाले कांवड़ वाहनों को गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन लालजीवाला और चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क होंगे।

रोडवेज और प्राइवेट बसों के लिए अलग प्लान

  • रोडवेज और निजी बसों के संचालन के लिए भी अलग व्यवस्था लागू की गई है।
  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाली रोडवेज बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के जरिए संचालित होंगी।
  • देहरादून और ऋषिकेश की बसों को मोतीचूर पार्किंग में रोका जाएगा।
  • नजीबाबाद रूट की बसों के लिए नीलधारा और गौरीशंकर पार्किंग निर्धारित की गई है।
  • दिल्ली से देहरादून जाने वाली सभी बसों को एक्सप्रेस-वे का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

भारी वाहनों पर रहेगी रोक

  • पुलिस के अनुसार 29/30 जुलाई से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के लिए विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे।
  • 30 जुलाई से 4 अगस्त तक भारी वाहनों को केवल रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक ही अनुमति मिलेगी।
  • 5 अगस्त से 11 अगस्त तक हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

चारधाम यात्रा पर भी असर

  • चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।
  • केदारनाथ और बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर-नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी-श्रीनगर मार्ग अथवा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
  • गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से यात्रा करने की सलाह दी गई है।

पैदल कांवड़ यात्रियों के लिए अलग मार्ग

  • पैदल कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए भी अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।
  • दिल्ली, मेरठ, हरियाणा और सहारनपुर की ओर जाने वाले कांवड़िए हर की पैड़ी से रोडीबेलवाला, सिंहद्वार और बहादराबाद नहर पटरी मार्ग से जाएंगे।
  • नजीबाबाद और मुरादाबाद की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंडी चौक और 4.2 तिरछा पुल मार्ग तय किया गया है।
  • देहरादून और ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवड़िए भीमगोड़ा, खड़खड़ी और दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग-34 का उपयोग करेंगे।

पुलिस की अपील

हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि कांवड़ मेले के दौरान घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य लें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top