Breaking News
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार विधानसभा क्षेत्रों की घोषणाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों पर दिए सख्त निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट और बागेश्वर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन पर अधिकतम 20 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समाधान संबंधित क्षेत्र के विधायकों के साथ समन्वय बनाकर किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए और प्रक्रियाओं को तेज किया जाए ताकि विकास कार्यों में विलंब न हो। साथ ही विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी सड़कों के रखरखाव को लेकर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए, जो सड़कों के मेंटेनेंस कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करेगी। बरसात के मौसम से पहले सभी सड़कों के पैच वर्क को पूरा करने के भी निर्देश दिए गए।

खेल अवसंरचना को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर खेल मैदानों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, वहां 15 दिनों के भीतर आवश्यक धनराशि जारी की जाए, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कनालीछीना से पिपली बगड़ीगांव तक मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कपकोट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित करने की कार्यवाही तथा बागेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समयबद्ध तरीके से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक कपकोट श्री सुरेश गड़िया, विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास, वर्चुअल माध्यम से विधायक गंगोलीहाट श्री फकीर राम, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री एस.एन. पाण्डेय, संबंधित विभागीय सचिव, कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत (वर्चुअल), जिलाधिकारी पिथौरागढ़ श्री आशीष भटगांई और जिलाधिकारी बागेश्वर श्रीमती आकांक्षा कोण्डे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top