Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा शहीद सिंघा में राज्यपाल ने मत्था टेका

देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्यपाल (ले.ज.से.नि)ने आज सुबह डोईवाला के नुन्नावाला स्थित शहीदी सिंघा गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख—समृद्धि की कामना की।
दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358 वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख—समृद्धि की कामना की। सुबह लगभग 9 बजे गुरुद्वारा पहुंचे राज्यपाल दंपति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका तथा करीब 20 मिनट तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब पाठ का श्रवण किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ओमकार सिंह ने उन्हें सरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
राज्यपाल ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों और उनके परिवार के बलिदान को याद किया। उन्होंने पांच ककार और पंज प्यारों के माध्यम से दिए गए संदेश के महत्व पर भी प्रकाश डाला। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से भेंट के दौरान राज्यपाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी ली। सरदार गुरदीप सिंह द्वारा राज्यपाल को अवगत कराया गया कि डोईवाला रेलवे स्टेशन के नजदीक गुरूद्वारे का मार्ग अत्यंत क्षतिग्रस्त है, सिख श्रद्धालुओं और आम जनता द्वारा इसके लिए इस मार्ग का उपयोग किया जा रहा है। यह मार्ग रेलवे विभाग के अंतर्गत होने के कारण पुनः नही बनाया जा सका है। इस अवसर पर गुरुद्वारा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top