Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर का उत्तराखण्ड से क्या है रिश्ता ? ओलंपिक में जाने से पहले पहले देहरादून में क्यों रहती थी मनु?

मसूरी(उत्तराखंड): पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए खुशखबरी आई है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को पहला मेडल मिल गया है।मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खोला है।मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत तमाम दिग्गजों ने मनु भाकर को बधाई दी है। मनु भाकर के मेडल जीतने के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी मनु भाकर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। मनु भाकर की पेरिस ओलंपिक जर्नी में उत्तराखंड का भी बड़ा योगदान रहा है।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को रविवार को निशानेबाजी में मनु भाकर ने कांस्य पदक दिलाया। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए देहरादून स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में खूब अभ्यास किया।मनु भाकर अपने व्यक्तिगत कोच पिस्टल किंग जसपाल राणा के सानिध्य में अभ्यास करके पेरिस में भारत को ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में पहला कांस्य पदक जीत कर देश का तिरंगा ऊंचा किया. जिसको लेकर भारतवासी गर्व महसूस कर रहे हैं।

मनु भाकर की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड राइफल संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, सचिव सुभाष राणा तथा उत्तराखंड के सभी निशानेबाज खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।सभी खिलाड़ियों ने जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में एक दूसरे को मिठाई खिलाई. साथ ही उन्होंने मन्नू भाकर को अगले दो इवेंट के लिए अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top