Breaking News
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित

देहरादून। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित जन्मदिवस समारोह में उत्तराखंड के युवा लोकगायक विवेक नौटियाल को लोकगायन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक, देहरादून में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समिति देहरादून की ओर से किया गया।

उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी भावनाओं को अपनी मधुर आवाज के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने वाले विवेक नौटियाल ने लोकसंगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे पारंपरिक गढ़वाली लोकधुनों को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत कर युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

विवेक नौटियाल को ‘ओटुवा बेलेणा’ जैसे पारंपरिक गीत को नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए भी खूब लोकप्रियता मिली। वहीं ‘उड़िजा चखुली’ जैसे गीत में उन्होंने पहाड़ की बेटी-ब्वारी की भावनाओं, मायके की याद और पहाड़ी लोकजीवन की संवेदनाओं को अपनी आवाज के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

‘उड़िजा चखुली’ के लिए विवेक नौटियाल को यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड-2025 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। उनकी गायकी में पहाड़ की खुशबू, लोकजीवन की सादगी और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति गहरा लगाव साफ दिखाई देता है।

युवा लोकगायक विवेक नौटियाल की पहचान अब केवल एक गायक के तौर पर नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पारंपरिक लोकधुनों और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले कलाकार के रूप में बन रही है।

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर मिला यह सम्मान उनके संगीत सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top