Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

उत्तराखंड: एक माह तक मनाया जाने वाला फूलदेई पर्व, प्रकृति का पर्व, खास क्यों है जानिए

हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने से ही नव वर्ष होता है। चैत्र मास की संक्रांति से ही बसंत आगमन की खुशी में उत्तराखंड में फूलों का त्यौहार फूलदेई मनाया जाता है, फूलदेई पर्व प्रकृति के लगाव का पर्व है।

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा अनूठी है। यहां के पर्व और त्यौहार किसी न किसी रुप में एक खास संदेश देते हैं। जो कि परंपरा के साथ प्रकृति से भी जुड़े रहते हैं। एक ऐसा ही पर्व आजकल उत्तराखंड में मनाया जाता है। जो कि एक माह तक मनाया जाता है। जिसे फूलदेई पर्व कहा जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फूलदेई को बाल पर्व के रूप में प्रति वर्ष मनाने की घोषणा की है।इस त्योहार को फूल सक्रांति भी कहते हैं फूलदेई पर्व प्रकृति के लगाव का खास पर्व है। इस त्योहार को फूल सक्रांति भी कहते हैं। इन दिनों हर तरफ हरियाली और फूलों की बयार नजर आती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने से ही नव वर्ष होता है और नववर्ष के स्वागत के लिए खेतो में सरसों खिलने लगती है और पेड़ो में फूल भी आने लग जाते है। चैत्र मास की संक्रांति अर्थात पहले दिन से ही बसंत आगमन की खुशी में उत्तराखंड में फूलों का त्यौहार फूलदेई मनाया जाता है, जो कि बसन्त ऋतु के स्वागत का प्रतीक है। इस फूल पर्व में छोटे बच्चे सुबह सुबह सूर्योदय के साथ-साथ घर-घर की देहली पर रंग बिरंगे फूल को चढ़ाते हुए घर की खुशहाली, सुख-शांति की कामना के गीत गाते हैं अर्थात जिसका मतलब यह है कि हमारा समाज फूलों के साथ नए साल की शुरूआत करे। बदले में लोग बच्चो को गुड़, चावल व पैसे देते हैं। फूलदेई पर्व के दिन एक मुख्य प्रकार का व्यंजन बनाया जाता है जिसे सयेई कहा जाता है। कहीं-कहीं ये पर्व एक माह तो कहीं एक सप्ताह तक चलता है। बच्चे फ्योंली, बुरांस और दूसरे स्थानीय रंग बिरंगे फूलों को चुनकर लाते हैं और उनसे सजी फूलकंडी लेकर घोघा माता की डोली के साथ घर-घर जाकर फूल डालते हैं। घोघा माता को फूलों की देवी माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top