Breaking News
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति
हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अमर शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी

एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण, दिया स्वच्छता का संदेश

खटीमा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खटीमा स्थित  पूर्णागिरि मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई की तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं हैं, बल्कि जनभागीदारी से ही इन्हें जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने भी स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top