Breaking News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी
“देवभूमि उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत
नई दिल्ली: एनडीए कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन, नए कीर्तिमान पर मिली बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां दीं
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म

एसबीआई लांघा ने सोरना डोभरी में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर किया आयोजित

– ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं और डिजिटल सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया

– भारतीय रिज़र्व बैंक, नाबार्ड, एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

देहरादून: भारतीय स्टेट बैंक लांघा शाखा द्वारा ग्रामसभा सोरना डोभरी में शुक्रवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटल सुरक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविंद कुमार, नाबार्ड के महाप्रबंधक श्री शशि कुमार, भारतीय स्टेट बैंक के चैनल मैनेजमेंट के सहायक महाप्रबंधक श्री जय प्रकाश और बैंक ऑफ बड़ौदा के उपमहाप्रबंधक श्री अरविंद जोशी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने, रि-केवाईसी के महत्व, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी।

शिविर में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार ने सभी से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं और संदेशों को व्यापक रूप से फैलाएं तथा अन्य लोगों को भी इनके बारे में जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top