Breaking News
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति
हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अमर शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा

पौड़ी, 15 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर विकसित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया और कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास तथा 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का भ्रमण कर वहां स्थापित इंटरएक्टिव मॉडल, वैज्ञानिक प्रदर्शनियों और आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि लगभग 110 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हाउस ऑफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है तथा पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं।

उन्होंने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं क्षेत्र में विकास, रोजगार और पर्यटन को नई गति देंगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top