Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरु पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचे।

  • माथा टेका और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री गुरूसिंह सभा, रेसकोर्स में पहुंचकर माथा टेका और प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों और आदर्शों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से समाज को समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने उस समय समाज में व्याप्त अंधविश्वास, भेदभाव और कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को शिक्षा, जागरूकता और एकता का संदेश दिया था। उनका जीवन हमें सिखाता है कि हम सभी को बिना किसी भेदभाव के समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सैकड़ों वर्ष पहले थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। सभी ने एक साथ अरदास कर प्रदेश की सुख—शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों से भी भेंट की और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top