Breaking News
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति
हल्द्वानी शहीद स्मारक पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने अमर शहीदों को किया नमन, अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
पं. गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर युवा लोकगायक विवेक नौटियाल सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

देहरादून। यूपीसीएल के प्रबंन्ध निदेशक पीसी ध्यानी ने विद्युत बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मीटर रीडरों के साथ सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मीटर रीडिंग से जुड़े फील्ड स्तर के कार्यों एवं व्यावहारिक पहलुओं पर मीटर रीडरों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले मीटर रीडर विभाग और उपभोक्ता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी है। इसलिए उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना भी विभाग की प्राथमिकता है।
प्रबन्ध निदेशक ने मीटर रीडरों से सीधे फीडबैक लेते हुए उनके सामने आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
वार्ता के दौरान मीटर रीडरों के साथ उनके कार्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई । प्रबन्ध निदेशक ने सभी मीटर रीडरों को सख्त हिदायत दी कि वे सभी अपने कार्य क्षेत्र में शत प्रतिशत बिलिंग किया जाना सुनिश्चित करेंगे।
प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि सही, समयबद्ध एवं वास्तविक मीटर रीडिंग बेहतर बिलिंग व्यवस्था की आधारशिला है। मीटर रीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि का सीधा प्रभाव बिलिंग एफिशिएंसी तथा उपभोक्ता संतुष्टि पर पड़ता है। उन्होंने मीटर रीडरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक कनेक्शन की रीडिंग निर्धारित समय-सीमा में सावधानीपूर्वक एवं वास्तविक मीटर के आधार पर दर्ज की जाए। बैठक में सभी मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता द्वारा ऑन लाईन माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों एवं मीटर रीडरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए बेहतर बिलिंग, बेहतर राजस्व प्रबंधन और बेहतर उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top