Breaking News
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान अमर रहेगा
खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, CM धामी ने किया सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
विदेशों में रोजगार के लिए उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल और भाषा प्रशिक्षण: CM धामी
सीएम धामी ने दी ₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर को मिली बड़ी सौगात
मन की बात ने दिया नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संदेश: सीएम धामी
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोग लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 सितंबर 2026 को दोपहर 2:49 बजे से शाम 5:49 बजे तक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में तेज से बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में विशेष अलर्ट

अलर्ट के दायरे में सुद्धोवाला, सेलाकुई, हरबर्टपुर, रानीपुर, घनसाली, शिवपुरी, ऋषिकेश, चिड़ियापुर और डोईवाला समेत आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और संबंधित विभागों को भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top