Breaking News
खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, CM धामी ने किया सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीद स्मारक में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
विदेशों में रोजगार के लिए उत्तराखंड के युवाओं को मिलेगा कौशल और भाषा प्रशिक्षण: CM धामी
सीएम धामी ने दी ₹53.72 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, रामनगर को मिली बड़ी सौगात
मन की बात ने दिया नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संदेश: सीएम धामी
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोग लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई EV नीति को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश

खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, CM धामी ने किया सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देते हुए सिटी पार्क (ऑक्सीजन पार्क) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह पार्क शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं का माध्यम बनेगा। पार्क का निर्माण खटीमा के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थलों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शहरों में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सिटी पार्क क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रमेश जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top