Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

मोदी उत्तराखंड में गढ़वाल की 03 सीटों पर प्रचार गरमाने आएंगे

12 अप्रैल को ऋषिकेश में रैली हो सकती है

देहरादून। उत्तराखंड गढ़वाल क्षेत्र की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। 12 अप्रैल को ऋषिकेश में उनकी चुनावी रैली हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को श्रीनगर, किच्छा और रुड़की में चुनावी रैली करेंगे। प्रदेश में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। भाजपा के स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनाव रण में उतरने लगे हैं। पीएम मोदी ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीते दिनों चुनावी रैली की।

वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिथौरागढ़ व विकासनगर में चुनावी रैली की। प्रधानमंत्री मोदी गढ़वाल की तीन लोकसभा सीट पौड़ी, टिहरी व हरिद्वार में प्रचार गरमाने के लिए 12 अप्रैल को ऋषिकेश में चुनावी रैली कर सकते हैं। जबकि 11 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ श्रीनगर, किच्छा व रुड़की में चुनाव प्रचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top