Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल

देहरादून | देहरादून के नंदा की चौकी स्थित लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात सुचारु कर दिया। पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित रही और केवल एप्रोच रोड का एक हिस्सा प्रभावित हुआ था।

राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अधिकारियों और तकनीकी टीमों को लगाया, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में आवागमन सामान्य कर दिया गया। सरकार का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय तथा तेज़ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि स्थिति को जल्द नियंत्रित कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top