Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

चंपावत, 29 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत में लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ के CSR सहयोग से स्थापित यह सुविधा सीमांत क्षेत्र के लाखों लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वस्थ उत्तराखंड ही समर्थ, आत्मनिर्भर और विकसित उत्तराखंड का आधार है।” उन्होंने कहा कि अब चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हल्द्वानी या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय, धन और मानसिक परेशानी की बचत होगी तथा गंभीर बीमारियों की समय पर जांच और उपचार संभव हो सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि चंपावत में करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इनमें जिला चिकित्सालय में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक, 11.71 करोड़ रुपये की लागत से डायग्नोस्टिक विंग, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर और पार्किंग निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा अमोड़ी में 2.18 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने के लिए 129 बेड वाले आधुनिक छात्रावास का निर्माण भी पूरा हो गया है तथा चंपावत में नए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों परिवारों को निःशुल्क और कैशलेस उपचार की सुविधा मिल रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top