Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

पुलिस ने जारी किया नया यातायात प्लान, नैनीताल, भीमताल और कैंची धाम जाने वाले लोगों के लिए जरुरी खबर

सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

हल्द्वानी। वीकेंड पर हल्द्वानी शहर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले सभी पर्यटकों, आम लोगों और वाहन चालकों के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार समय घटाया-बढ़ाया जा सकता है।

जारी रूट प्लान के तहत बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। रामपुर रोड से नैनीताल जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे। रामपुर रोड से भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नरीमन तिराहे से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

इसी तरह कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जरूरत के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा सकता है। ड्यूटी में कहीं भी लापरवाही या कमी पाई जाती है तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top