Breaking News
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप 2024 में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अब सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब उन्हें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। डैरनी सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के शानदार 92 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। भारत ने यह मैच 24 रनों से जीत लिया।

भारत ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से पिछले साल हुए वनडे विश्व कप की हार का बदला चुकता कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने उस वक्त फाइनल में भारत को हराकर विजेता बनने का सपना तोड़ दिया था और अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसके लिए आगे की राहें बेहद मुश्किल कर दी है। भारत ने सुपर आठ चरण में अपने तीनों मैच जीते और वह छह अंकों के साथ ग्रुप एक में शीर्ष पर रही। ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों के बाद दो हार और एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान के दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ दो अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है।

भारत ने इस मैच में दमदार बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा। इस विश्व कप में यह पहली बार है जब भारत ने 200 रन का स्कोर खड़ा किया। टी20 विश्व कप में भारत का यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बनाए थे। वहीं, मौजूदा टू्र्नामेंट में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए थे। यह मैच भारत ने जीता था। इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 15 छक्के लगाए। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने इस मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने 13 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top