Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

हल्द्वानी की दो नाबालिग लापता हुई, परिजनों ने मोहल्ले के किशोर पर भगाने का आरोप लगाया

लोगों और परिजनों ने थाने में किया घेराव

पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का दिया आश्वासन 

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र निवासी दो नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक किशोर पर छात्राओं को भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को छात्राओं के परिजनों और लोगों ने बनभूलपुरा थाने में करीब एक घंटे तक थानाध्यक्ष का घेराव किया। पुलिस ने छात्राओं की सकुशल बरामदगी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की 15 वर्षीय और उसी के घर में किराये पर रहने वाली कक्षा नौ की छात्रा बृहस्पतिवार शाम से लापता हैं। परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक नाबालिग लड़के ने दोनों छात्राओं को अपनी बातों में फंसाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बैठाकर उन्हें लालकुआं ले गया। आशंका है कि वहां से दोनों को यूपी के बदायूं लेकर अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। परिजनों का आरोप है कि उक्त किशोर ने एक छात्रा के भाई को धमकी भी दी थी जिससे उन्हें अपनी बेटियों की ज्यादा चिंता सता रही है।

इधर मामले की जानकारी मिलने पर गौरक्षकों ने जोगेंद्र राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को परिजनों के साथ बनभूलपुरा थाना पहुंचकर नारेबाजी की और किशोरियों की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने आक्रोशित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। छात्राओं की तलाश में टीम यूपी भेजी गई है, जिस पर लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top