Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

देहरादून। मुख्यमंत्री स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा के शुरू होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयास से ऑल वेदर रोड बनने से देहरादून व दिल्ली जाने में 11 घंटे लगते हैं। सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद 01 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ओएलएस सर्वे कर लिया गया है। पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा की शुरूआत की गई थी। इसे भी नियमित करने की सरकार की योजना है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश-विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू हुई है, बाद में इसे 05 दिन किया जाएगा। आने वाले समय में पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने श्री सिंधिया से अनुरोध किया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए हर संभव निरंतर प्रयास को कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल दोनों विमान सेवा से जुड़े रहे हैं, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
सांसद श्री अजय टम्टा जी ने आने वाले समय में पिथौरागढ़ से दिल्ली को हवाई सेवा से जोड़ने का आग्रह किया। सचिव श्री शैलेश बगौली ने हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी वह नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सिंधिया का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके वरनवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top